यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अयोध्या मिल्कीपुर
थाना इनायतनगर क्षेत्र के डीली गिरधर पूरे प्रगास का पुरवा गांव में पतंग उड़ाने की मामूली बात को लेकर दबंगों ने कानून को ताक पर रख दिया। आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोगों ने अकारण विवाद शुरू कर महिलाओं समेत पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
पीड़ित परिवार के अनुसार, दिनांक 12 जनवरी 2026 को दोपहर समय लगभग 1 बजे घर के बाहर पीड़ित का बेटा मो0 दिलशाद पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के लोग बिना किसी कारण मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। जब पीड़ित परिवार की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गए।
आरोप है कि कुछ ही देर में हमलावर विपक्षी संजय पुत्र लालता प्रसाद, रोशन पुत्र संजय , सुमन पत्नी संजय लाठी-डंडों के साथ आए और खुलेआम कहते रहे कि “आज ऐसा सबक सिखाओ कि दोबारा सिर उठाने की हिम्मत न कर सकें।” इसके बाद महिलाओं को निशाना बनाकर बेरहमी से पीटा गया।
मारपीट के दौरान पीड़ित परिवार की महिला रुबीना बानो के चेहरे पर गंभीर चोट आई, आंख के नीचे गहरा घाव हो गया और काफी खून बहने लगा। वहीं सायमा बानो, जो गर्भवती है, के पेट पर भी लात-डंडों से वार किया गया, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं और गर्भपात की आशंका बनी हुई है।
घटना के दौरान जब आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़ित परिवार ने थाना इनायतनगर पुलिस से मांग की है कि आरोपितों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।