श्रीराम कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के शिवली क्षेत्र में एस.एस.नीर आर.ओ. प्लांट के समीप चल रही 9 दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कष्टहरी धाम खैरा से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पण्डित कृष्ण कुमार द्विवेदी जी महाराज ने अपनी अमृतमई वाणी से भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह प्रसंग का विस्तार से भावपूर्ण और जीवन्त वर्णन किया। कथावाचक ने सती चरित्र, माता पार्वती की कठोर तपस्या, शिव बारात तथा विवाह से जुड़े रोचक और प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करके सभी को भक्ति रस में डुबो दिया।
शिव बारात के वर्णन के दौरान गणों, भूत-प्रेतों और देवताओं की अद्भुत झांकी सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के दौरान “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा कथा पण्डाल गुंजायमान हो उठा।
पण्डित द्विवेदी जी महाराज ने बताया कि शिव–पार्वती विवाह आदर्श दाम्पत्य, त्याग और समर्पण का प्रतीक है, जिससे मानव जीवन को सही दिशा मिलती है। पूर्व कुम्हरावां प्रधान रमेश कुमार मिश्रा उर्फ पुतन्नी महराज ने श्री द्विवेदी जी महराज को 1100 रुपए की माला और राधा-कृष्ण की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, आशीष त्रिवेदी, विपिन सिंह, अमन त्रिवेदी, सुबोध सिंह, लवकुश सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, पिंटू सिंह भदौरिया, अजय सिंह, रामबाबू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *