आठ महीने बाद परिवार से मिले तेज प्रताप, भतीजी कात्यायनी को गोद में उठाया

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही भोज चर्चा में है. चर्चा तब तेज हो गयी, जब तेज प्रताप यादव अपने परिवार से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लालू यादव, राबड़ी देवी और छोटे भाई तेजस्वी यादव से मुलाकात की. मकर संक्रांति पर आयोजित भोज का निमंत्रण दिया. 14 जनवरी को तेज प्रताप यादव अपने आवास पर चूड़ा-दही का भोज दे रहे हैं.

परिवार और पार्टी से निष्कासित होने के बाद तेज प्रताप यादव पूरे 8 महीने बाद अपने परिवार से मिले. इसको लेकर बिहार की राजनीतिक में चर्चा तेज हो गयी है. कहा जा रहा है कि क्या लालू परिवार में लंबे समय से आ रही नाराजगी खत्म हो गयी? क्या तेज प्रताप यादव इस मंकर संक्रांति के मौके पर परिवार के साथ जुड़ जाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *