एसआईआर कार्य के दबाव के बीच महिला बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

गोरखपुर
एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य में लगी एक महिला बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान मधु के रूप में हुई है, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ती थीं और साथ ही बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभा रही थीं। अचानक हुई इस घटना से परिवार और विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों का कहना है कि मधु पिछले कुछ दिनों से एसआईआर के कार्य को लेकर अत्यधिक दबाव और मानसिक तनाव में थीं। लगातार फील्ड वर्क, रिपोर्ट तैयार करना, डाटा अपलोड और समयसीमा में काम पूरा करने का दबाव उनके स्वास्थ्य पर असर डाल रहा था। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और बीएलओ कर्मियों में गहरी चिंता और आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए, कर्मचारियों के स्वास्थ्य और क्षमता को ध्यान में रखते हुए कार्यभार तय किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *