यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा बृहद स्तर पर मतदाताओं का फार्म भरवाने का अभियान चलाया रहा हैं।
डॉ नीरज सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज फार्म छः भरवाने पर जोर देते हुए विभिन्न विधानसभाओ में घर घर जाकर जनसंपर्क किया और पात्र नागरिकों से फार्म छः भरवाने का कार्य किया।
नीरज सिंह ने आज पश्चिम विधानसभा के वार्ड राजाजीपुरम एवं कन्हैया माधोपुर द्वितीय में बूथसं०524,40,138,407,410,173 पर नए मतदाताओं से फार्म भरवाए।
उत्तर विधानसभा के जानकीपुरम प्रथम और भारतेंदु हरिश्चंद्र के बूथ संख्या366,367,368,369 के मकानों में जनसंपर्क कर लोगो से वोट जुड़वाने के लिए निश्चित समय सीमा से पूर्व फॉर्म भरकर जमा करने की अपील की। पूरब विधानसभा के राजीव गांधी द्वितीय बूथ संख्य 402, 408 से 417 तक, इन्दिरा नगर बूथ संख्या 146,148,151, इस्माइलगंज बूथ संख्या 227,230 पर क्षेत्रवासियों को पात्र मतदाताओं को जागरूक करते हुए नए मतदाताओं का फार्म भरवाने का कार्य किया गया ।
डॉ नीरज सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता बढ़ाना, निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और सूची में किसी भी त्रुटि को समय रहते सुधारना है।
साथ में मध्य विधानसभा संयोजक विजय भुर्जी, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, वार्ड अध्यक्ष एसपी कंछल, सुमित रावत, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तगण उपस्थित रहें