ब्रह्मदेव बाबा के विशाल भण्डारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के पूरे पाण्डेय में बुधवार को श्री ब्रह्मदेव बाबा का विशाल भण्डारा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। भण्डारे का शुभारम्भ हवन-पूजन के बाद कन्याभोज से किया गया, जो देर रात तक चलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के स्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह ने ब्रह्मदेव बाबा के स्थान पर माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजक समिति के पदाधिकारियों द्वारा श्री सिंह का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। भण्डारे का आयोजन कमलेश कुमार, हरिनाम रावत, साजन ठेकेदार, पुतान, रामदीन व शियाराम के नेतृत्व में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया गया। इस अवसर पर सुत्तन सिंह, रामनरेश, आशीष कुमार, रामू, शालिकराम, मंशा, दुजई, हंसराम, दयाराम, अभिषेक, शिवराज, राजाराम, रामयश, जयराम सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *