यूपी में पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश की योगी सरकार गांवों में बड़ा अभियान चलाने जा रही है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इससे पहले गांवों में बड़ा अभियान चलाने की तैयारी हो रही है। यह तैयारी किसान सम्मान निधि हर किसान को दिलाने के लिए होने जा रही है। प्रदेश के करीब 14.7 फीसदी किसान अभी भी पीएम किसान पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं हैं। नतीजा, इन अपंजीकृत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना समेत खेती-किसानी से जुड़ी किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। ऐसे में अब सरकार के करीब आधा दर्जन विभाग जिनमें कृषि, उद्यान, राजस्व, गन्ना, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग शामिल हैं, की ओर से गैर पंजीकृत काश्तकारों को चिन्हित कर उनका पंजीयन कराएंगे। जल्द ही इन विभागों की ओर से इसके लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *