यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
दिल्ली में उत्तरी जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक ही रात में पश्चिम विहार के एक जिम और विनोद नगर इलाके में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
सूचना के आधार पर पुलिस ने हिरणकी यमुना पुस्ता पर ट्रैप लगाया। वहीं, रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।
इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से दो पिस्टल, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई है। अभी दोनों शूटरों से पूछताछ की जा रही है।