मुगल सराय युवक नेपेट्रोल छिड़ककर स्कुटी में लगाई आग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

डीडीयू नगर।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वेस्टर्न बाजार स्थित रस्तोगी गली में बीती रात एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर घर में खड़ी स्कूटी में आग लगा कर भाग गया। आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जिससे दुकान व मकान को भारी नुकसान पहुंचा। पीड़ित ने कोतवाली जाकर तहरीर दिया।
इस बाबत पीड़ित अजय कुमार काशवानी ने बताया कि लालबहादुर शास्त्री कटरा में उनका चाय की दुकान पर एक युवक नियमित रूप से चाय पीने आता था। कुछ दिन पूर्व उसका दुकान पर काम करने वाले एक लड़के से विवाद हो गया। जिससे वह युवक लगातार धमकियां दे रहा था। घर में आग लगाने की चेतावनी भी दी थी। जिसकी सूचना दो दिन पूर्व कस्बा पुलिस चौकी को दिया था।बुधवार की भोर में आरोपी ने अपने मंसूबों को अंजाम देते हुए घर के अंदर खड़ी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस पहले सक्रिय हो जाती तब आगजनी की घटना घटित नहीं हो पाता।सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।जबकि चाय की दुकान और मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा। पीड़ित के अनुसार आगजनी में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल में जुट गए।इस बाबत मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा आरोप शिघ्र पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *