श्रीगणेश क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन यह क्षेत्रीय टूर्नामेंट 18 जनवरी से शुरू होगा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच तहसील के ग्राम भेंड़ में श्री गणेश क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर तैयारी की जाने लगी है मिली जानकारी में श्री गणेश क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्थान मलू सरकार स्टेडियम ग्राम भेंड़ में दिनांक 18 जनवरी रविवार से शुरू हो जाएगा इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक अभि शिवहरे अभिषेक सोहिल पुरुषोत्तम चौरसिया आदि ने बताया है कि यह क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मेन आफ द सीरीज बल्लेबाज को इक्कीस सो रुपया दिया जाएगा वहीं मेन आफ द सीरीज बोलर को भी इक्कीस सो रुपया नगद दिया जायेगा साथ ही टूर्नामेंट के विजेता टीम को पैंतीस हजार रूपये देकर सम्मानित किया जाएगा और उप विजेता टीम को भी बीस हजार रूपये नगद पुरस्कार स्वरूप दिये जायेंगे इस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर सभी जरूरी तैयारी की जा रही है साथ ही कोई व्यवस्था में कमी न रहे इसके लिये पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे है इस क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तमाम गांवों में चर्चा की जाने लगी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *