गोकशी की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस से मुठभेड़

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार के निर्देशन में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह एसओजी के प्रभारी रिंकू चौधरी खेड़ा चौकी के प्रभारी शिवनारायण वर्मा सुरई चौकी के प्रभारी अभिषेक सिंह आदि की टीम अपराधों की रोक थाम के लिए चेकिंग कर रही थी बताया गया है कि गोकशी की घटना में तीन शातिर किस्म के लोगों के नाम प्रकाश में आए थे दिनांक 13 जनवरी को स्वाट टीम ओर कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कुछ लोग गोकशी की घटना करने की फिराक में है तभी संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्तों द्वारा ग्राम खोया और रबा संपर्क मार्ग पर एक मोटर साइकिल दो संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ देख पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों ने भागने का प्रयास करते हुए टीम पर जान से मारने की नियत से कई राउंड फायरिंग की और टीम बाल बाल बची फिर पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ ज़बाबी फायरिंग की जिसमें दोनों व्यक्तियों को गोली लगी और घायल हो गए इस पकड़े गए लोगों में कल्ला उर्फ जावेद पुत्र लियाकत निवासी मोहल्ला आराजी लेन कोतवाली कोंच ओर असगर उर्फ अग्गस पुत्र मूसा निवासी मोहल्ला आराजी लेन कोतवाली कोंच है मौके पर पुलिस टीम को दो अवैध असलहा भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस तथा नगदी सहित एक अदद स्पेंडर मोटर साइकिल एवं चाकू चांपड इत्यादि चीजें बरामद हुई है पकड़े गए दोनों शातिर किस्म के अपराधी है और दोनों के ऊपर दर्जनों मुकदमे विभिन्न गम्भीर धाराओं में दर्ज है इस बड़ी कामयाबी पर खुद पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद आदि ने पुलिस की इस कार्य की सराहना की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *