ओवरहेड टैंकों की सफाई के कारण 17 जनवरी को कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग द्वारा शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से ओवरहेड टैंकों की नियमित सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जलकल विभाग, जोन–5 के अंतर्गत ओवरहेड टैंकों की सफाई का कार्य 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी।

जलकल विभाग के अनुसार, सेक्टर–के पार्क मानसनगर स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई 17 जनवरी, शनिवार को की जाएगी। इस ओवरहेड टैंक की कुल क्षमता 2100 किलोलीटर है, जिससे नारायणपुरी, इन्द्रपुरी, इन्द्रलोक, मानसनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाती है। सफाई कार्य के दौरान इन इलाकों में शाम में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

जलकल विभाग ने क्षेत्रीय निवासियों से अपील की है कि वे सफाई कार्य को ध्यान में रखते हुए 17 जनवरी की सुबह ही पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सफाई कार्य समाप्त होने के बाद अगले दिन प्रातःकाल से जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *