यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ द्वारा जोन-5 के अंतर्गत ओवरहेड टैंकों की नियमित सफाई कार्य के कारण रविवार, 18 जनवरी 2026 की शाम को कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस दिन कृष्णानगर ओवरहेड टैंक की सफाई का कार्य प्रस्तावित है, जिसकी क्षमता 1800 किलोलीटर है।
इस ओवरहेड टैंक के माध्यम से जलापूर्ति प्राप्त करने वाले क्षेत्रों में कृष्णानगर, विजय नगर, विनय नगर, बजरंग नगर, मानसनगर, सुभाषनगर, जाफरखेड़ा, भोला खेड़ा (आंशिक), आशुतोष नगर, तिवारीपुरम, शिवमनगर, विष्णुलोक कॉलोनी सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। सफाई कार्य के दौरान इन क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित रह सकती है।
जलकल विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे पूर्व से ही पीने के पानी का आवश्यक भंडारण कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग के अनुसार ओवरहेड टैंक की सफाई उपरांत अगले दिन प्रातःकाल से जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।