यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने आज मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से लखनऊ मध्य विधान सभा के मंडल 1की बूथ संख्या-303 में डाली बाग क्षेत्र में मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु फॉर्म 6 भरवाये। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी रजनीश गुप्ता सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभियान के दौरान घनश्याम अग्रवाल, चेतन सिंह बिष्ट, विजय भुर्जी,मंडल अध्यक्ष एस पी कंचन और बूथ अध्यक्ष अमित कुमार उपस्थित रहे और फॉर्म भरवाने में क्षेत्र वासियों का सहयोग किया