यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण एवं यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ ने शनिवार को एक सघन एवं बहुस्तरीय अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात उपलब्ध कराना है।
नगर निगम के जोन-1 क्षेत्र में जोनल अधिकारी ओपी सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन विभाग एवं 296 टीम द्वारा उदयगंज सब्जी मंडी से डायमंड डेयरी होते हुए हुसैनगंज तक सघन अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क व फुटपाथ पर रखे गए अवैध सामान हटाए गए तथा एक ट्रक सामान जब्त किया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
इसी क्रम में को जोन-3 में जोनल अधिकारी आकाश कुमार के निर्देश पर 296 टीम के साथ एल.जी. गोदाम से ककौली गांव तक अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। सीतापुर रोड स्थित ताड़ीखाना फुटपाथ पर रखे गए दो लोहे के जीने हटाए गए। इसके अतिरिक्त लगभग नौ लोहे व लकड़ी के बोर्ड तथा तीन गुमटियां हटाई गईं। कार्रवाई के दौरान दो लोहे के जीने जब्त किए गए और नियमों के उल्लंघन पर ₹2,500 का जुर्माना वसूला गया। सुलभ संदर्भ के लिए स्थल की फोटोग्राफ भी संलग्न की गई है।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने एवं यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें और प्रशासन का सहयोग करें।