बड़े गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध नगर निगम की सख्त कार्रवाई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– जोन–4, जोन–6 एवं जोन–8 में कुर्की/सीलिंग अभियान, लाखों रुपये की वसूली

लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के आदेशों के अनुपालन में नगर निगम लखनऊ द्वारा गृहकर के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम के जोन–4, जोन–6 एवं जोन–8 के अंतर्गत कुर्की/सीलिंग अभियान संचालित किया गया।

*जोन–4 में 11 भवनों पर सीलिंग/कुर्की, लाखों रुपये बकाया*
जोन–4 के अंतर्गत खुरगापुर सरसवां एवं गोमती नगर क्षेत्र में गृहकर के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 11 भवनों पर सीलिंग/कुर्की की गई, जबकि कुछ भवन स्वामियों द्वारा आंशिक एवं संपूर्ण भुगतान भी किया गया। अभियान के दौरान हजारों से लेकर लाखों रुपये तक के बकाये के मामलों में कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूली सुनिश्चित की गई। वार्ड खुरगापुर सरसवां में भवन संख्या NN/CC-015 का ₹72,541, NN/CC-0500 का ₹60,451 एवं GATA-NO-9/3 का ₹61,305 बकाया गृहकर के चलते सीलिंग की गई। वहीं NN-CC-69 भवन पर ₹7,25,404 का बकाया पाए जाने पर ₹1,00,000 का आंशिक भुगतान कराया गया। इसके अतिरिक्त D-026 भवन पर ₹82,163 का संपूर्ण भुगतान किया गया।

इसी प्रकार वार्ड गोमती नगर में भवन संख्या D-31-CC का ₹1,14,562 एवं D-2/107 ₹84,485 को सील किया गया। जबकि B-0051-CC पर ₹50,000, SHN-005 (LGF)-CC पर ₹20,000 तथा D-004 भवन पर ₹50,000 का आंशिक भुगतान कराया गया। वहीं D-2/106 भवन पर ₹76,098 का संपूर्ण भुगतान किया गया। यह अभियान जोनल अधिकारी सुश्री शिल्पा कुमारी की अध्यक्षता में, कर अधीक्षक श्री बनारसी दास एवं श्री जया सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यवाही के समय राजस्व निरीक्षक श्री आदर्श श्रीवास्तव एवं श्री सनी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

*जोन–6 में तीन भवन सील, 6.7 लाख से अधिक का बकाया*
वहीं जोन–6 के अंतर्गत भी बड़े बकायेदारों के विरुद्ध जोनल अधिकारी श्री अमरजीत यादव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए तीन भवनों को सील किया गया। मलीहाबाद रोड स्थित भवन संख्या 439/151N (भवन स्वामी मो. मुस्तफा व अब्दुल सलीम) पर ब्याज सहित ₹1,05,628.06 का बकाया पाए जाने पर सीलिंग की गई। वहीं बखरिया क्षेत्र में भवन संख्या 602/393N (असरार अहमद एवं पुत्र शकील अहमद) पर ₹4,03,193.29 तथा भवन संख्या 602/068B (सोहेल हसन) पर ₹1,51,470 का गृहकर बकाया पाए जाने पर दोनों भवनों को सील कर दिया गया।

*जोन–8 में कुर्की अभियान, 12 भवन/प्रतिष्ठान सील, 4.27 लाख की वसूली*
इसके अतिरिक्त जोन–8 में भी गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की/सीलिंग अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी श्री विकास सिंह के नेतृत्व में वार्ड विद्यावती तृतीय में स्थित गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें भवन संख्या UGF-A92 पर ₹36,353, L.GF-B49 पर ₹36,353, LGF-B58 पर ₹36,353, 159/D2/ASH पर ₹3,85,803, LGF-B87 पर ₹36,353 तथा M-3/781 भवन पर ₹71,198 का गृहकर बकाया पाया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड राजा बिजली पासी द्वितीय में भी गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भवन संख्या CC पर ₹1,96,342.70, KN-974 पर ₹1,60,154.40, CC (दिशा स्टेशनरी) पर ₹1,90,500, KN-183 पर ₹59,934.70, एक अन्य CC भवन पर ₹1,96,342.70 तथा KHA-154 भवन पर ₹3,35,075.18 का गृहकर बकाया पाया गया। अभियान के दौरान कुल 12 भवनों/प्रतिष्ठानों पर कुर्की एवं सीलिंग की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान ₹4,27,000/- की धनराशि मौके पर ही नगर निगम कोष में जमा कराई गई। यह पूरी कार्यवाही जोनल अधिकारी, जोन–8 श्री विकास सिंह के निर्देशन में कर निर्धारण अधिकारी श्री दिव्यांशु पाण्डेय, कर अधीक्षक श्री राम अचल, राजस्व निरीक्षक श्री सतीश यादव, राजस्व निरीक्षक श्री हर्षेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम की 296 टीम एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *