हरिद्वार में भीषण हादसा, कार और ई रिक्शा के बीच जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की मौत,चार घायल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

क्राइम रिपोर्टर अरुण प्रताप सिंह

*हरिद्वार/लक्सर:* हरिद्वार-लक्सर मार्ग स्थित कटारपुर गांव के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ. रविवार दोपहर को हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दर्दना हादसा अनियंत्रित कार और ई-रिक्शा के बीच आमने सामने की भीषण टक्कर से हुआ. हादसा होते ही दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के अनुसार, रविवार को हरिद्वार लक्सर मार्ग पर कटारपुर गांव से थोड़ा आगे एक कार और ई रिक्शा के बीच सामने सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इस दौरान आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *