यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
क्राइम रिपोर्टर अरुण प्रताप सिंह
गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज (पटेल नगर, देहरादून) में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग और मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि जूनियर्स को बेल्ट से पीटा गया।
मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता जैन ने बताया कि एंटी-रैगिंग कमेटी इस घटना की विस्तार से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिसिप्लिन कमेटी ने छात्रों के बयान दर्ज किए हैं और कहा है कि कॉलेज में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि अगर छात्रों पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कॉलेज से सस्पेंड करना भी शामिल हो सकता है।