मंदिर निर्माण में अड़ंगा डालने का पड़ोसियों पर लगाया आरोप की एस डी एम से शिकायत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच तहसील के भदारी गांव में देवी मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने मंदिर और मंदिर के चबूतरे के निर्माण में कुछ पड़ोसियों द्वारा अड़ंगा डाले जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसडीएम ज्योति सिंह से शिकायत की है और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
भदारी गांव में स्थित एक प्राचीन देवी मंदिर का पुनः निर्माण कार्य ग्रामीणों के सहयोग से कराया जा रहा है। मंदिर परिसर में पहले से मौजूद कच्चे चबूतरे को पक्का बनाए जाने का कार्य भी चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ पड़ोसी निर्माण कार्य में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं और मंदिर की जमीन को अपनी निजी भूमि बताते हुए कार्य रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर लंबे समय से उसी स्थान पर स्थित है और गांव के सभी लोग वहां पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। बावजूद इसके, कुछ लोगों द्वारा बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। इस संबंध में अमरदीप, अनिल कुमार, रामशरण, पवन कुमार, शेर सिंह, जगत सिंह, राम प्रताप, देवी दयाल, मूलचंद्र, सोनू सहित अन्य ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कराकर मंदिर निर्माण कार्य को सुचारू रूप से जारी कराने की मांग की है। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत का संज्ञान लिया गया है, मामले की जांच कर कर विधिक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *