यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
राहुल गांधी रायबरेली प्रीमियर लीग का उद्घाटन करने पहुंचे थे कि मंच पर उनके दादा पूर्व सांसद फिरोज गांधी का दशकों पूर्व खोया हुआ ड्राइविंग लाइसेंस उन्हें सौंपा गया
जिसे देखकर राहुल भावुक हो उठे, राहुल ने लाइसेंस को बड़े गौर से देखा और उसकी तस्वीर अपने मोबाइल से मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी को व्हाट्सएप के जरिए भेजी
लाइसेंस को रायबरेली के एक परिवार ने दशकों से सहेज कर रखा था, आयोजन समिति के सदस्य विकास सिंह ने राहुल गांधी को ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा
विकास सिंह ने बताया कि कई साल पहले रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान उनके ससुर को यह ड्राइविंग लाइसेंस मिला था, उन्होंने इसे सुरक्षित रखा और उनके निधन के बाद उनकी पत्नी ने भी इसे संभाल कर रखा