उत्तर प्रदेश एटा में बेटे ने माता-पिता, पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारा; आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

क्राइम रिपोर्टर अरुण प्रताप सिंह

एटा: यूपी के एटा जनपद में चार लोगों की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. अलीगढ़ डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गंगा सिंह के बेटे कमल को बेटी की शादी के लिए रुपयों की शादी की जरूरत थी.इस बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से बहस हुई. इसके बाद उसने अपने माता-पिता, पत्नी और बेटी की हत्या कर दी थी.

सीसीटीवी रिकार्डिंग से हुआ खुलासा: सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने गंगा सिंह के बेटे कमल को गिरफ्तार कर लिया. मोहल्ला नगला प्रेमी निवासी गंगा सिंह (75 वर्ष) के घर में सोमवार को खून से लथपथ चार लाशें मिली थीं. किसी ने चारों लोगों को माैत के घाट उतार दिया गया. हमले में गंगा सिंह, उनकी पत्नी श्यामा देवी (70 वर्ष), पुत्रवधू रत्ना (42 वर्ष) और पोती ज्योति (20 वर्ष) की माैत हो गई थी.

पोते के घर आने पर हुआ खुलासा: चार लोगों की हत्या का खुलासा तब हुआ, जब बुजुर्ग का 12 साल का पोता देवांश स्कूल से घर आया. सभी को खून से लथपथ देखकर उसने शोर मचाया. वारदात की जानकारी पुलिस को दी गयी. गंगा सिंह कैंसर से पीड़ित थे. उनकी हत्या ग्राउंड फ्लोर पर हुई थी. बाकी लाशें ऊपरी मंजिल में मिली थीं. खुलासे में सीसीटीवी फुटेज मददगार साबित हुई.

कमल सिंह के बाद घर में कोई नहीं आया: अलीगढ़ डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कमल सिंह के बाद घर में किसी की एंट्री नहीं हुई थी. कमल सिंह की भूमिका संदिग्ध लगी, तो उसको हिरासत लेकर पूछताछ की गयी. कमल ने कबूल किया कि उसने ही अपने पिता, मां, पत्नी और बेटी की हत्या की थी. बेटी की शादी के लिए रुपयों का इंतजाम नहीं हो पाया था.
बेटी की शादी के लिए रुपयों की ज़रूरत थी: अलीगढ़ डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि कमल की बेटी की शादी तय हो चुकी थी. उसके लिए रुपयों की जरूरत थी. कमल रुपयों का इंतजाम नहीं कर पाया. इसको लेकर उसका अपनी पत्नी रत्ना से बहस हुई. आवेश में आकर कमल ने पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद उसने बेटी और फिर मां और पिता को भी मार डाला. आरोपी को जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *