यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
फिल्लौर के विधायक चौधरी विक्रमजीत सिंह की भतीजी को पैरालाइसिस था। घर में आग लगने के दाैरान वह बिस्तर से नहीं उठ सकी और जिंदा जलने से उसकी माैत हो गई।
जालंधर के न्यू विजय नगर इलाके में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक कोठी में अचानक आग लगने से 28 वर्षीय युवती रूबिका की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रूबिका को पैरालाइसिस थी और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थी, जिस कारण वह आग लगने के दौरान बिस्तर से उठ नहीं सकी।