डॉ. राजेश्वर सिंह ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों संग की बैठक, मतदाता जागरूकता, शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिया जोर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को वृन्दावन योजना अंतर्गत इब्राहिमपुर द्वितीय एवं खरिका द्वितीय वार्ड के हाई-राइज अपार्टमेंट्स के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। एसकेडी अकेडमी ऑडिटोरियम में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान SIR प्रक्रिया, नव मतदाता पंजीकरण, एवं मतदाता स्थानांतरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

*प्रबुद्ध मतदाओं पर राष्ट्र को दिशा देने की जिम्मेदारी :*
इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि, राष्ट्र को दिशा देने की जिम्मेदारी प्रबुद्ध मतदाताओं पर है। उन्होंने बताया जहाँ ग्रामीण मतदाता आज भी बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को ध्यान में रखकर मतदान करते हैं, वहीं RWA और हाई-राइज अपार्टमेंट्स के प्रबुद्ध मतदाता अपने मताधिकार से ग्रीन एनर्जी, एनवायरमेंट और विदेश नीति जैसे दूरगामी राष्ट्रीय व वैश्विक विषयों को प्रभावित करते हैं। वे मतदान करते समय ट्रेड वार, टैरिफ वार जैसे ग्लोबल विषयों से देश को पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते है। ऐसे में राष्ट्रीय हितों से भटकाने वाली, जाति और भाषा की राजनीति करने वाले राजनीति को सत्ता से दूर रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी आरडब्लूए क्षेत्रों के जागरूक मतदाताओं पर है। विधायक ने शहरी क्षेत्र में कम मतदान पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे, ये राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

*मेधावियों का सम्मान – समाज को प्रेरणा देने वाली पहल:*
इस दौरान डॉ. सिंह ने 10 मेधावियों को लैपटॉप तथा 10 को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मेधावी समाज के रोल मॉडल होते हैं। जब उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाता है, तो उसका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। इसी विचार को व्यवहार में उतारते हुए, Board परीक्षा में 100% से 90% अंक प्राप्त करने वाले सरोजनीनगर के 10 मेधावियों को लैपटॉप, तथा 90% से 80% अंक प्राप्त करने वाले 10 मेधावियों को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि ये मेधावी विद्यार्थी अपने ज्ञान, नवाचार और सोच से समाज में सकारात्मक बदलाव के अग्रदूत बनेंगे।

*स्वास्थ्य पर फोकस – फिट, एक्टिव और अलर्ट युवा पीढ़ी:*
इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक द्वारा 32 RWAs को स्पोर्ट्स किट प्रदान की गईं। स्वस्थ शरीर में ही सशक्त मस्तिष्क का विकास होता है, इसी सोच के साथ डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने युवाओं को फिट, एक्टिव और अलर्ट बनाए रखने पर विशेष बल दिया जा रहा है। गौरतलब है कि, युवाओं के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ विधायक द्वारा सरोजनीनगर में अब तक 268 यूथ क्लब (Boys + Girls) का गठन कर कैरम, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट आदि स्पोर्ट्स की किट उपलब्ध कराइ जा चुकी हैं, जो क्षेत्र में स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त पीढ़ी के निर्माण की मजबूत नींव रख रहे हैं।

*पुस्तकालय बौद्धिक विकास का महान मंच – 12 RWA में लाइब्रेरी :*
ज्ञान ही किसी समाज की सबसे बड़ी पूंजी है, इसी भावना के साथ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर की हर RWA को Library प्रदान कर संवाद, अध्ययन और आत्मविकास का केंद्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वृहस्पतिवार को डॉ. सिंह ने 12 RWA में ज्ञान, विज्ञान, भारतीय संस्कृति, एफ राष्ट्रनिर्माण, और महापुरुषों की जीवनी से संबंधित प्रेरणादायक पुस्तकों से सुसज्जित लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। इसी के साथ अब तक सरोजनीनगर के 54 RWA’s में विधायक द्वारा पुस्तकालयों की स्थापना की जा चुकी है।

*RWA को लेकर विधायक का विजन – शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और ग्रीन एनर्जी :*

इस दौरान विधायक ने बताया कि अब तक सरोजनीनगर में 95 Open Air Gym स्थापित कराए जा चुके हैं। विभिन्न परिषदीय विद्यालयों सहित 120 स्थानों पर झूले भी लगवाए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि LDA के सहयोग से 38 नए Open Air Gym शीघ्र स्थापित किए जाएंगे तथा सभी RWAs में ओपन एयर जिम और झूलों की स्थापना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने आगे जोड़ा कि वर्तमान में लखनऊ जनपद में 19 कम्युनिटी सोलर पार्क स्थापित हैं, जिनमें से 9 सरोजनीनगर में, और उनमें से 8 RWAs में स्थित हैं। उन्होंने लक्ष्य दोहराया कि सरोजनीनगर की प्रत्येक RWA में कम्युनिटी सोलर पार्क की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है, इसी उद्देश्य से वित्त मंत्री जी को पत्र लिखकर 90% सब्सिडी का अनुरोध भी किया गया है।

*सरोजनीनगर के विकास कार्यों की विवरणिका :*

इस दौरान सभ उपस्थित क्षेत्रवासियों को सरोजनीनगर में सरकार द्वारा तथा CSR फण्ड के माध्यम से संचालित कार्यों की विवरणिका भी बांटी गयी। जिसमें सरोजनीनगर में 7000 करोड़ रुपये की अब तक की सबसे बड़ी अनंत नगर आवासीय परियोजना, 1287 करोड़ की लागत से भव्य कन्वेशन सेंटर, 1000 करोड़ रुपये का अशोक लीलैंड EV प्लांट, 1500 एकड़ में आकार लेती Aero City और SCR परिकल्पना का बीजारोपण, डिफेन्स कॉरिडोर की स्थापना के साथ, सरोजनीनगर में BrahMos मिसाइल निर्माण का कार्य। पिछले तीन वर्षों में 41 विभागों से 32,000 करोड़ रुपये की 4118 विकास परियोजनाओं की स्वीकृति, अंग्रेजी एवं फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी कैंपस, NCDC, नौसेना शौर्य संग्रहालय, लखनऊ विश्वविद्यालय का कृषि संकाय, भारतेंदु नाट्य अकादमी कैंपस की स्वीकृति आदि उल्लेखनीय हैं।

इस अवसर पर एसकेडी संस्था के डायरेक्टर मनीष सिंह, शिव प्रकाश मिश्रा, प्रणव अग्निहोत्री, रमेश सिंह चौहान, विनोद मौर्या, संजीव अवस्थी, शंकरी सिंह, सांवलिया सिंह, शैलेन्द्र सिंह, विशाल सक्सेना, आमोद कुमार, महेंद्र सिंह, ब्रजेश शुक्ला, सुधा सिंह अखिलेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, एस. के. सिंह, मनोज रावत, रंजना मिश्रा, सुमन सिंह, के. एन. सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *