यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
नगर आयुक्त के निर्देशानुसार जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत राय के नेतृत्व में जोन सात के अन्तर्गत स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सर्वोदय नगर, विकास भवन, खुर्रमनगर, लेखराज पन्ना मार्केट व माया चौराहा आदि के आस-पास प्रतिबन्धित पॉलीथीन और गंदगी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
*अभियान की जानकारी:*
– अभियान के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री रुपेन्द्र भास्कर, श्री बृजेश प्रजापति, श्रीमती संचिता मिश्रा उपस्थित रहीं।
– प्रतिबन्धित पॉलीथीन पाये जाने पर प्लास्टिक/पॉलीथीन जब्त करने के साथ उनके ऊपर नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किया गय प्रतिबन्धित पॉलीथीन/प्लास्टिक के उपयोग पर ₹24,000/- जुर्माना लगाया गया।
– जब्त की गयी पॉलीथीन की मात्रा 8.5 किलो।
– गन्दगी फैलाने पर ₹13,100/- जुर्माना लगाया गया।
*कुल योग:* ₹37,100/-
नगर निगम लखनऊ की ओर से नगर निगम हित में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहरवासियों से अपील की जाती है कि वे स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान में सहयोग करें और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।