लखनऊ नगर आयुक्त द्वारा राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का किया गया निरीक्षण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आयोजित होने वाले यू.पी. दिवस के अवसर पर माननीय केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी के आगमन को लेकर नगर निगम लखनऊ द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने संपूर्ण क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उनके निर्देश पर नगर निगम की टीमें अमौसी एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चला रही हैं, जिसमें साफ-सफाई, चूना छिड़काव, नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, झाड़ियों की कटाई तथा मार्ग प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व स्थापना का कार्य शामिल है।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी श्री ओमप्रकाश, जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री मनोज यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *