डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी कौशल किशोर को जन्मदिन की बधाई, नशा मुक्ति अभियान को बताया प्रेरणादायी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

नशा मुक्ति केवल सामाजिक पहल नहीं, सशक्त भारत की नींव: डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का 66वां जन्मदिन रविवार को “नशा मुक्त कौशल दिवस” के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हरदोई रोड, मलिहाबाद, भतोइया स्थित आरएम लॉन में भव्य जन्मदिन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहभागिता करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस दौरान मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, विनय परात्प सिंह, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा जी एवं शिशिर यादव, विकास किशोर, अमरेन्द्र कुमार अंकुर, राम कुमार राही, मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, विनय प्रताप सिंह, सुनील रावत, लवकुश रावत, सोनू माली, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, अंजू सिंह, योगेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

*प्रस्तुत किये नशे से जुड़े चौकाने वाले आंकड़े :*
डॉ. सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कौशल किशोर द्वारा वर्षों से संचालित नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता समाज और राष्ट्र के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक सामाजिक पहल नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सरोजनीनगर विधायक ने नशे से संबंधित गंभीर आँकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत में लगभग 16 करोड़ लोग शराब का सेवन करते हैं, जो कुल जनसंख्या का करीब 14.6 प्रतिशत है। इनमें से 5 से 6 करोड़ लोग शराब की लत से ग्रसित हैं। उन्होंने बताया कि 3.1 करोड़ से अधिक लोग गांजा का सेवन करते हैं, जिनमें से करीब 72 लाख लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं, अफीम, हेरोइन और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लगभग 60 लाख लोगों को उपचार की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, देश में करीब 1.18 करोड़ लोग नींद की गोलियों एवं सेडेटिव ड्रग्स के दुरुपयोग के शिकार हैं। विधायक डॉ. सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन खड़ा करना समय की आवश्यकता है और इस दिशा में कौशल किशोर जी का योगदान प्रेरणादायी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक, रचनात्मक और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *