महापौर कैंप कार्यालय में आगामी सदन बैठक को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: नगर निगम की आगामी सदन बैठक, जो 27 जनवरी को प्रस्तावित है, उससे पूर्व माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के कैंप कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपनेता पार्षद दल भाजपा श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी एवं नेता पार्षद दल सपा श्री कामरान बेग जी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सदन की कार्यसूची, नगर विकास से जुड़े प्रमुख प्रस्तावों, जनहित के मुद्दों तथा निगम की भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न वार्डों से संबंधित समस्याओं, विकास कार्यों की प्रगति और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के विषयों पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ।

माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि नगर विकास के लिए सभी दलों के बीच समन्वय और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेने पर बल दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और दोनों नेताओं ने नगर हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *