जोन 7 इन्दिरा नगर में ओवरहेड टैंकों की सफाई के कारण कई क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग द्वारा शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से जोन 7 में ओवरहेड टैंकों की नियमित सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रताप नगर बस्तौली एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित दो प्रमुख ओवरहेड टैंकों की सफाई का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में अस्थायी रूप से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन्दिरा नगर ए-ब्लॉक स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई कराई जाएगी। इसके चलते 29 जनवरी 2026 की शाम से ए-ब्लॉक, बी-ब्लॉक, प्रताप नगर, बस्तौली सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहने की संभावना है। इसी प्रकार, 31 जनवरी 2026 को सेक्टर-20 स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई का कार्य प्रस्तावित है, जिसके कारण 31 जनवरी 2026 की शाम से सेक्टर-20, सेक्टर-23, सेक्टर-24, प्रकाशलोक तथा समीपवर्ती क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है।

जलकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह सफाई कार्य पूरी तरह से जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। सफाई कार्य के दौरान अस्थायी रूप से जलापूर्ति रोकना आवश्यक होता है, जिससे टैंकों की सही तरीके से सफाई और रखरखाव किया जा सके।

नगर निगम प्रशासन ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे 29 जनवरी और 31 जनवरी 2026 को सुबह प्राप्त होने वाली जलापूर्ति से आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण पहले से कर लें, ताकि शाम के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए प्रशासन ने कहा है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था के लिए आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *