तेज हवा और मूसलाधार बारिश से सरसों व आम की फसल को नुकसान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। बीती मंगलवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस अप्रत्याशित बारिश से फूल रही सरसों और आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के कारण सरसों की फसल के काफी फूल झड़ गए है, वहीं आम के बौरों में लासा लगने की सम्भावना बढ़ गई है। प्रगतिशील कृषक नन्दकिशोर तिवारी, रामकिशोर मौर्य, संगीत मिश्रा, मनोज रावत सहित अन्य किसानों का कहना है कि रात में और सुबह हुई बारिश से गेहूं की फसल पर विशेष असर नहीं पड़ेगा, गेहूं की वहीं फसल प्रभावित होगी जिसकी किसान इस सप्ताह सिंचाई कर चुके थे। बाकी गेहूं की फसल पर बारिश बारिश का असर फायदेमंद होगा। लेकिन इससे सरसों और आम की फसल प्रभावित होगी। कृषकों का कहना है कि लगातार बदली और नमी के चलते सरसों में माहूं तथा आम में लासा रोग लगने की सम्भावना बढ़ गई है। किसानों ने आशंका जताई कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो कीट व रोग का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे सरसों और आम की खेती करने वाले किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बारिश और बदली ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *