विस्फोट के साथ मिनी गैस सिलेंडर फटा मंडी में मची अफरातफरी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

*कोंच।* गल्ला मंडी परिसर में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक के अंदर रखे मिनी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
मिली जानकारी के मुताबिक गल्ला मंडी परिसर में खड़े एक ट्रक का चालक ट्रक के अंदर ही मिनी गैस सिलेंडर पर खाना बना रहा था। इसी दौरान गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक घबरा गया और उसने तुरंत जलते हुए सिलेंडर को ट्रक से बाहर सड़क पर फेंक दिया। सड़क पर गिरते ही सिलेंडर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया जिससे आसपास मौजूद लोग सहम गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई। विस्फोट के बाद कुछ देर के लिए इलाके में धुआं फैल गया लेकिन जल्द ही स्थिति नियंत्रण में आ गई। समय रहते सिलेंडर को ट्रक से बाहर फेंकने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही मंडी सचिव सोनू मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *