छह फरवरी तक जमा होंगे जरूरी प्रपत्र, इसके बाद जारी होगी संशोधित वोटर लिस्ट

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जारी एसआईआर 2025 प्रक्रिया के तहत ऐसे तमाम मतदाता हैं जिनके नाम पता आदि जानकारियों की मैपिंग नहीं हो पाई है और निर्वाचन कार्यालय से उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों की सुनवाई के लिए नियत तिथियों पर परेशान लोगों की भारी भीड़ तहसील में उमड़ रही है।
2003 की मतदाता सूची के सापेक्ष साक्ष्य उपलब्ध न करवाने पर मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिनकी सुनवाई के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लगाया गया है। बुधवार को भी तहसील सभागार में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी और अपना मताधिकार बनाए रखने के लिए आयोग द्वारा सुझाए गए 17 प्रमाणपत्रों के लिए भटकते नजर आ रहे थे। काफी अफरा तफरी का माहौल था, मतदाताओं को अपने कागजातों को जमा करने के लिए धक्का मुक्की करनी और सहनी पड़ रही थी। यह साबित करने के लिए कि वह इस देश के वैध मतदाता हैं, घंटों भीड़ में अपने नंबर की प्रतीक्षा में खड़े नजर आ रहे हैं। इस काम में समूचे तहसील क्षेत्र में 10 एईआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। तहसील कार्यालय के अलावा बीईओ कार्यालय कोंच व नदीगांव, ब्लॉक कार्यालय कोंच व नदीगांव आदि आधा दर्जन स्थानों पर एईआरओ बैठ कर संबंधित मतदाताओं के जरूरी प्रपत्र जमा कर रहे हैं। प्रभारी तहसीलदार/ न्यायिक एसडीएम वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुए हैं, उनके जरूरी प्रपत्र 6 फरवरी तक जमा कर फीडिंग कार्य किया जाएगा। इसके बाद संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल, सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह जादौन, पारस अग्रवाल, अजय यादव सहित तमाम कर्मचारी इस काम में लगे हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *