केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण मंडलों में सुना जाएगा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

केंद्रीय आम बजट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा व्यापक अभियान चलाया जाएगा । अभियान की योजना रचना के लिए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यालय पर आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की योजना के अनुसार प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बजट में शामिल जन कल्याणकारी योजनाओं की सही और स्पष्ट जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना है। बजट की खूबियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रबुद्ध वर्ग और आम जनता के साथ संवाद कार्यक्रम, संगोष्ठी, प्रेस वार्ता, सोशल मीडिया पोस्ट व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि 1 फरवरी रविवार को केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सुनने के लिए मंडलो में सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की जाएगी।
महानगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यक्रम संयोजक घनश्याम दास अग्रवाल, दीपक शुक्ला, योगेंद्र पटेल, सीता नेगी, अमित त्रिपाठी, मयंक बाजपेई, अनुराग साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *