केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, अटल रन फॉर राम का भव्य आयोजन

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को अटल लखनऊ खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अटल रन फॉर राम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री बृजेश पाठक जी, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय सदस्य विधान परिषद आदरणीय श्री महेंद्र सिंह जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी, आदरणीय श्री अवनीश सिंह जी, माननीय मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी जी सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री श्री अंशुल विद्यार्थी जी, क्रीड़ा भारती लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी, क्रीड़ा भारती की कोषाध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा रस्तोगी जी, श्री निर्मल सिंह जी, श्री प्रशांत भाटिया जी, श्री गोविंद पाण्डेय जी, श्री अभिषेक कौशिक जी, श्री प्रवीण गर्ग जी एवं अन्य अनेक गणमान्यजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं।

इसके साथ ही 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर श्री अनिल अग्रवाल जी के विद्यालय सेंट जोसेफ द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सभी ने हार्दिक बधाई एवं प्रशंसा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *