सरोजनीनगर: हर द्वार तक पहुँच रही स्वास्थ्य सेवा: नेत्र चिकित्सा शिविर में 61 नागरिकों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

प्रतिभा को मिला सम्मान : डॉ. राजेश्वर सिंह ने 4 मेधावियों को साइकिल देकर किया प्रोत्साहित

लखनऊ: लोकतंत्र की आत्मा संवाद में बसती है, और सेवा तब सार्थक होती है जब संवेदना व्यवस्था का हिस्सा बन जाए, इसी सोच के साथ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपने अभिनव कार्यक्रम ‘आपका विधायक- आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से निरंतर जनता के बीच उपलब्ध हैं। हर सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी ‘आपका विधायक- आपके द्वार’ के माध्यम से सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्यारेपुर, मजरा अजीतन खेड़ा (खुशहालगंज मंडल) में रविवार को 154वाँ जनसुनवाई शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, शिक्षा-खेल का प्रोत्साहन, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सम्मान को एक साथ जोड़ा गया।

सहज संवाद से जन समस्याओं का त्वरित समाधान:

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी आवश्यकताएँ व सुझाव प्रस्तुत किए। जिसमें साइकिल, हैंडपंप, घरौनी प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, शादी अनुदान, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, रोड व नाली, दिव्यांग पेंशन, मंदिर जीर्णोद्धार, बाल सेवा योजना, आयुष्मान कार्ड आदि से संबंधित 32 से अधिक प्रकरण सामने आये, जिसमें 5 वृद्ध लोगों का आयुष्मान कार्ड तुरंत बनाया गया अन्य पर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ कर समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।

निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण कैंप:

हर सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी Tender Palm Super Speciality Hospital के सहयोग से निःशुल्क नेत्र तथा स्वास्थ्य परिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 61 नागरिकों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें दृष्टि बाधित लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

गाँव की शान – मेधावियों का सम्मान:

शिक्षा के प्रति प्रेरणा बनाए रखने के उद्देश्य से विधायक डॉ. सिंह द्वारा ‘गाँव की शान’ पहल के तहत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं शौर्य सिंह (93.16%), मिस्टी यादव (79.16%), सचिन यादव (61.5%), मानसी (58.6%) को सम्मानित किया गया। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, ताकि उनकी शिक्षा यात्रा और अधिक प्रेरित हो।

यूथ क्लब का गठन – खेल को बढ़ावा:

युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने हेतु 168वें बॉयज यूथ क्लब एवं 105वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इन क्लबों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम आदि खेलों की पूर्ण स्पोर्ट्स किट वितरित की गई।

सेवा और प्रबुद्धजनों का सम्मान:

इस दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों तथा अन्य गणमान्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संजय यादव, मंडल अध्यक्ष शिव बख्श सिंह, विभिन्न पदाधिकारी, चिकित्सकीय टीम तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित सभी ग्रामीणों को ताराशक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से ताज़ा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित यह साप्ताहिक जनसेवा अभियान निरंतर जारी है। यह श्रृंखला सरोजनीनगर के प्रत्येक गाँव-मोहल्ले तक पहुँचकर विकास, सेवा और सम्मान की नई मिसाल स्थापित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *