सौकरोड़ लगाओ और मात्र ₹ एक में जमीन पाओ … बिहार में पलायन रोकने का मास्टरप्लान, सुरक्षा और बिजली की गारंटी भी साथ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

बिहार सरकार ने राज्य से मजदूरों के पलायन को जड़ से खत्म करने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम शुरू कर दिया है. गुजरात मॉडल की तर्ज पर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने एक ऐसी नीति पेश की है, जिसने औद्योगिक जगत में हलचल मचा दी है.

बिहार राज्य उद्यमी और व्यवसाय आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला ने दावा किया, ”आने वाले कुछ सालों में बिहार से मजदूरों का पलायन रुक जाएगा. आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला ने कहा कि बिहार 2005 से पहले एक बीमारू प्रदेश था.
20 साल पहले हम लोगों ने देखा कि अपहरण, लूटपाट और हत्या उद्योग हो गया था, लेकिन हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन ने बिहार में इतना बदलाव ला दिया है कि बिहार के आगे कोई प्रदेश दिख ही नहीं रहा है. विकास के नाम पर बयार बह रही है. गुजरात की तर्ज पर यहां भी उद्योग धंधे लग रहे हैं. बड़े-बड़े उद्योग लग रहे हैं, निवेशकों का आना शुरू हो गया है.’

उन्होंने कहा कि निवेशक दूसरे प्रदेशों के अलावे अन्य देशों से यहां निवेश करके यहां के विकास में सहयोग करने जा रहे हैं. बिहार सरकार ने फैसला किया है कि जो कंपनी बिहार में 100 करोड़ रुपए इनवेस्ट करेगी, उसको ₹1 में 10 एकड़ जमीन देंगे और उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होगी. उनको निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *