यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ: नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर सोमवार को लखनऊ नगर निगम ने शहर के विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखना और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाना है। कार्रवाई के दौरान कुल ₹60,100 की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई।
*जोन-3 में विशेष अभियान, 26 चालान*
जोन-3 के अंतर्गत जोनल सेनेटरी ऑफिसर श्री मनोज यादव के निर्देश पर भिटौली क्रॉसिंग से आईआईएम तिराहे तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पॉलीथीन के उपयोग, गंदगी फैलाने और बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वाले 17 लोगों के विरुद्ध चालान कर ₹37,700 की वसूली की गई। वहीं प्रतिबंधित पॉलीथीन पाए जाने पर 8 चालान करते हुए ₹12,400 का जुर्माना वसूला गया।
बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वाले एक दुकानदार के खिलाफ ₹500 का स्पॉट फाइन लगाया गया। इसके अतिरिक्त वाहन संख्या UP 41 AH 0939 (ट्रैक्टर ट्रॉली) और UP 75 CT 6532 (डीसीएम) को सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर एस.डी. पैलेस परिसर में खड़ा करा दिया गया।
इस प्रकार जोन-3 में कुल 26 चालानों के माध्यम से ₹50,600 की वसूली की गई। अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री सुमित मिश्रा, श्रीमती अंकाक्षा गोस्वामी, श्री प्रमोद कुमार गौतम, श्री पुष्कर सिंह पटेल तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम उपस्थित रही।
*जोन-8 में निरीक्षण, प्लास्टिक जब्त*
जोन-8 में भी गंदगी एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग, परिवहन, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध अभियान चलाया गया। 23 फरवरी 2026 को पराग चौराहा सेक्टर-एफ, सेक्टर-डी1 और रतनखण्ड डिफेंस कॉलोनी के आसपास निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने पर संबंधित दुकानों और प्रतिष्ठानों से ₹2,500 का जुर्माना वसूला गया। वहीं एक देशी शराब की दुकान पर प्रतिबंधित पॉलीथीन, प्लास्टिक और थर्माकोल के भंडारण व बिक्री पाए जाने पर ₹7,000 का अर्थदंड लगाया गया। साथ ही 1 किलो 200 ग्राम पॉलीथीन और डिस्पोजल ग्लास जब्त किए गए।
जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री जितेंद्र गांधी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो. नईम, मीरा राव, वीरभद्र सिंह, सत्येंद्र नाथ तथा संविदा सफाई पर्यवेक्षक अजय वर्मा, बृजेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा और अखिलेश मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।