यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
रांची से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक निजी चार्टर एम्बुलेंस बीच हवा में रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है. विमान में एक गंभीर मरीज, मेडिकल टीम और पायलट समेत कुल पांच लोग सवार थे. रडार से संपर्क टूटने और निर्धारित समय पर दिल्ली न पहुंचने के बाद अब किसी बड़ी अनहोनी की आशंका गहरा गई है.
मिली जानकारी के अनुसार इस निजी चार्टर एम्बुलेंस ने सोमवार शाम 7:00 बजे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए टेक-ऑफ किया था. इसे रात 8:30 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड करना था. लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, जब विमान झारखंड के भौगोलिक रूप से दुर्गम इलाकों के ऊपर था. अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इसका संपर्क टूट गया.
विमान की आखिरी लोकेशन लातेहार और पलामू के बीच स्थित घने जंगली और पहाड़ी इलाकों में बताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक उस समय इलाके में मौसम अचानक खराब हो गया था. तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी. अंदेशा जताया जा रहा है कि खराब दृश्यता या तकनीकी खराबी के कारण विमान अपना रास्ता भटक गया या फिर किसी हादसे का शिकार हो गया. लातेहार और पलामू का यह क्षेत्र बेहद घना जंगल है. जिससे सर्च ऑपरेशन में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.