इविवि के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार कन्नौजिया को मिला सारस्वत सम्मान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार कन्नौजिया को प्रशासनिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए ‘सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से 23 फरवरी को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के वैदिक ज्ञान केंद्र में हुए समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित और गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, विलासपुर के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने अशोक कुमार कन्नौजिया को ‘सारस्वत सम्मान’ प्रदान किया।
अशोक कुमार कंन्नौजिया वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार और वित्त अधिकारी जैसे पहत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। मूल रूप से गोरखपुर के निवासी अशोक कुमार कन्नौजिया ने समर्पित सेवा और प्रशासनिक उत्कृष्टता के माध्यम से समाज में एक विशिष्ठ पहचान बनाई है। अशोक कुमार कन्नौजिया इससे पहले भारतीय वायुसेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में बतौर जनसंपर्क अधिकारी कार्य करने का भी गौरव प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *