हिंदुओं का संगठित होना समय की जरूरत: राधे राधे महाराज

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

संस्कारवान युवा से राष्ट्र सुदृढ़ होगा: आचार्य संजीव वेदालंकार

पानीपत:25 फ़रवरी ()
आज बलजीत नगर स्थित कच्चा काला आम रोड पर एक भव्य एवं सफल हिंदू सम्मेलन का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी गोपाल कृष्ण उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लाला प्रेम गर्ग (रमाणा वाले) एवं सुरेश चुघ(मोहन उद्योग वाले) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मातृशक्ति ने मंगल गीत गाते हुए कार्यक्रम स्थल तक शोभायात्रा निकाली, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। तत्पश्चात भजन-कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

आशीर्वचन के रूप में पंडित राधे राधे जी महाराज ने सनातन संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक भारतवासी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए समाज का प्रत्येक वर्ग जागरूक एवं सक्रिय भूमिका निभाए, यही समय की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भगत सिंह उपनगर कार्यवाह मनोज कुमार ने संघ के सौ वर्ष के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों एवं संघर्षों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने “पंच परिवर्तन” विषय को विस्तार से रखते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

आर्य समाज के प्रसिद्ध वैदिक प्रवक्ता आचार्य संजीव वेदालंकार ने “कुटुंब प्रबोधन” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन एक समय ऐसा निर्धारित करना चाहिए जब सभी सदस्य एक साथ बैठकर संवाद करें। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि माता-पिता के समयाभाव के कारण बच्चे गलत संगति की ओर बढ़ रहे हैं। यदि परिवार में नियमित संवाद एवं संस्कारों का वातावरण बने, तो अनेक सामाजिक समस्याओं का समाधान स्वतः संभव है। उन्होंने कहा कि संतान संस्कारवान बनेगी तो राष्ट्र सुदृढ़ होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वाहन किया कि प्रत्येक सनातनी माता पिता कम से कम तीन या चार बच्चे पैदा करे क्योंकि देश में जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है ।
मंच संचालन डॉ राजबीर आर्य व नितिन जिंदल ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज में एकता, संस्कार एवं राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

यह सम्मेलन समाज में जागरूकता, संगठन एवं सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। इस अवसर पर
डॉ राजबीर आर्य, बिट्टू प्रजापति, सतीश सैनी, नितिन जिंदल, तरुण बतरा, हिमांशु, शीशपाल गर्ग, अमरनाथ गुप्ता, प्रदीप सैनी, जीवन, राजा राम, रामू गुर्जर, मास्टर अजय, कोमल, सविता, विजेंद्र मलिक, गौरव , प्रेम बहल, भारत आर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *