यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
नालंदा: बिहार के नालंदा में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. ताजा मामला मानपुर थाना क्षेत्र के डम्बर बिगहा गांव का है, जहां कर्ज के महज पांच हजार रुपये मांगने पर एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है.
फोनकर घर से बाहर बुलाया: बीती रात युवक को कॉल मोबाइल पर फोन आया. मृतक की मां के अनुसार कर्ज वापस करने की बात कहकर घर बुलाया गया था, लेकिन साजिश के तहत बेटे को मौत के घाट उतार दिया गया. मृतक की पहचान डम्बर बिगहा निवासी 21 वर्षीय सौरभ कुमार के तौर पर की गयी है.
बकाये रुपये के लिए गोली मारकर हत्या: घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि सौरभ कुमार का किसी के ऊपर 5000 बकाया था और इसी बकाया राशि को लेने के लिए सौरभ कुमार को घर से फोन करके बाहर बुलाया था. सौरभ कुमार अपने दोस्त के साथ बकाया रुपया लेने के लिए जैसे ही डम्बर बिगहा गांव के पास पहुंचा, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी. हालांकि जब तक दोस्त ने बीचबचाव करना चाहा तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग चुके थे.
“गाड़ी में बैठाकर ले गया और गोली मार दिया. पैसा लाने के लिए घर से दो लोग निकले थे. दोस्त के साथ गया था.”- उर्मिला देवी, मृतक का मां
कई थानों की पहुंची पुलिस: घायल युवक को मृतक के परिवार वालों ने आनन-फानन में इलाज के लिए विम्स पावापुरी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पर डीएसपी सहित कई थानों की पुलिस विम्स अस्पताल पहुंचकर उग्र परिजनों को शांत कराया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
“रात 10 बजे थाना को सूचना मिली कि मानपुर थाना क्षेत्र डम्बर बिगहा के पास एक युवक सौरभ कुमार को फोन करके घर से बाहर बुलाकर गोली मारी गई है. परिजनों के अनुसार रुपए के बकाया रुपए के विवाद को लेकर सौरभ की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. एफएसएल की टीम को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है.”- नूरुल हक, ASP बिहार शरीफ, नालंदा