विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री ने किया मतदाता कैंप का निरीक्षण, नव मतदाताओं का किया सम्मान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा चलाए जा रहे दो दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कैंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 350, अंबेडकर शिक्षा निकेतन पर आयोजित विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और फॉर्म भरवाने में स्वयं भी सहयोग किया
उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित न रहे।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने घर-घर संपर्क कर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नए मतदाता राष्ट्र के भविष्य के सशक्त भागीदार हैं। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए नव-पंजीकृत युवा मतदाताओं के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 25 एवं 26 फरवरी को बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से फॉर्म-6 भरवाने, त्रुटि संशोधन, नाम स्थानांतरण एवं मृत मतदाताओं के नाम विलोपन की प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध एवं अद्यतन रहे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान संयोजक चेतन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष रूपा देवी, पूर्व प्रदेश मंत्री विनोद कुमार, पूर्व पार्षद संजय दयाल, पूर्व पार्षद रीना सिंघानिया, मंडल महामंत्री मुकेश गुप्ता, मंडल मंत्री मोहम्मद मुश्ताक, बूथ अध्यक्ष अमन कुमार, वार्ड अध्यक्ष अजय कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *