पत्नी व बच्चों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

*कोंच*(जालौन) घटना दिनांक 23 फरवरी 2026 समय करीब सुबह 11:00 की है जब ग्राम बसोबई थाना मोठ जिला झांसी निबासी राघवेंद्र कुशवाहा पुत्र संतराम उम्र करीब 35 वर्ष शादी शुदा होने के बाबजूद भी देह व्यापार के लिए पत्नी व नाबालिग बच्चों को अनुज व अंकित पुत्रगण लाखन कुशवाहा राघवेंद्र कुशवाहा की बहिन प्रीती तथा रूबी और चरन सिंह कुशवाहा पुत्र सुल्तान तथा लाखन कुशवाहा की पत्नी गनेशी निवासीगण ग्राम बसोबई थाना मोठ के सहयोग से भगा ले गया जिस पर कोतवाली कोंच निबासी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को एक प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी नावालिग 14 वर्षीय पुत्री के साथ बलात्कार व देह व्यापार जैसी घटना की आशंका जाहिर करते हुए कोतवाली प्रभारी को आदेशित कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है क्योंकि उक्त घटना की सूचना पीड़ित ने कोतवाली में दी थी लेकिन कोतवाली पुलिस द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *