जहाँ बालू खदान संचालक ने मिटा डाला चदरसी केनाल नहर का नामोनिशान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

खास बात यह है की बुंदेलखंड का लाल सोना लूटने वाले बालू माफिया के पास

धन बल का रसूक होने के चलते नहीं हो रही चिरपुरा बालू खदान संचालक के खिलाफ कोई कार्यवाही।

आप को बतादे यह पूरा मामला कालपी तहशील के कदौरा थाने का है। जहाँ बेतवा नदी के चिरपुरा के नाम से संचालित बालू घाट के पट्टा धारक के एम कार्स प्रा लि के संचालक अजयपाल सिंह परमार पुत्र मंगल सिंह परमार निवासी छतरपुर ने किसानों का भरण पोषड करने वाली पम्प कैनाल बम्बी को पूरी तरह नेत नामुस्त कर दिया है जिसके चलते हजारों किसानों के खेतो मे अब इस कैनाल का पानी पूरी तरह बंद हो गया है।वही ज़ब इस सम्बन्ध मे ज़ब डाल नहर यानि कैनाल के सहायक अभियंता मनीष कस्तवार से कार्यालय जाकर बात करनी चाही तो वह भी ऑफिस मे नादारत मिले।
बड़ी बात यह है की इस बात से कालपी तहसील मे बैठे एस डी एम और तहशीलदार से लेकर सभी क्षेत्र के किसानों की पीड़ा से बेखबर है और बालू माफिया धन बल के दम पर किसी भी प्रसासनिक कार्यवाई से निडर होकर किसानों को बर्बादी का सबब बने हुए है और अधिकारी मूक दर्शक बन कर सारा तमाशा देख रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *