यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप परिजनों में छाया मातम
जनपद जालौन में एक 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई मामला गोहन थाना क्षेत्र का है जहां सरावन मेला के पास मजार के नजदीक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला वहीं
मृतक की पहचान नबीपुर गांव निवासी फहीम उर्फ कसीम (17 वर्ष) के रूप में हुई
वहीं आप को बता दें कि परिजनों के अनुसार फहीम गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा देर रात तक परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका वहीं शुक्रवार शाम जब मजार के पास उसका शव मिलने की खबर फैली तो इलाके में हड़कंप मच गया मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए शव के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई देने से लोगों में आक्रोश फैल गया
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बताते चलें कि गुस्साए ग्रामीणों ने गोहन जालौन रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और घटना की निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है इस घटना के बाद नबीपुर गांव सहित आसपास के इलाके में मातम और दहशत का माहौल है