यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रदेश की सियासत तेज हो गई है. लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस फैसले पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार खुद राज्यसभा नहीं जा रहे हैं, बल्कि भाजपा उन्हें वहां भेज रही है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है और उन्हें किसी भी हालत में मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहिए.राजद नेता राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन को लेकर कड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार खुद राज्यसभा नहीं जा रहे हैं, बल्कि भाजपा उन्हें वहां भेज रही है. यूं कहें कि उन्हें वहां से भगा रही है.” राबड़ी देवी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को राज्यसभा नहीं जाना चाहिए और उन्हें मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहिए. उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है.