इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में शामिल हुईं महापौर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत से जुड़े सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और उत्साहपूर्वक त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विकास खन्ना जी, सचिव श्री राजीव जैन जी, कोषाध्यक्ष श्री आशीष कुमार जी, श्री श्याम कृष्ण जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री सूरज जसवानी जी, श्रीमती शिल्पी खन्ना जी तथा श्रीमती तनुश्री गुप्ता जी सहित आईआईए परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने होली के पावन पर्व को सौहार्द और उत्साह के साथ मनाते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *