,
यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध कहीं से भी थमने की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है, बल्कि ये और तेज हो गया है. ईरानी आर्म्ड फोर्सेज ने दावा किया है कि उन्होंने बहरीन में मौजूद अमेरिका की पांचवीं नेवी फ्लीट को निशाना बनाया है. ईरान के दावे मुताबिक इन हमलों में उनके 21 सैनिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसैनिक बलों और ईरानी सैन्य ठिकानों के बीच टकराव हुआ. हमलों के दौरान कई ठिकानों और सैन्य परिसरों को निशाना बनाया गया, जिसकी वजह से ईरानी सैनिकों को भारी नुकसान हुआ.