यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत अंतर्गत हरियो कोसी त्रिमुहान घाट के पास नदी स्नान करने के दौरान पांच बच्चे डूब गए।इस दौरान दो बच्चे जैसे-तैसे पानी से निकलने में सफल रहे। वहीं तीन बच्चों को नदी में स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है। वहीं घटना को लेकर मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह व ग्रामीण महेंद्र त्रृषिदेव ने क्षेत्रीय विधायक इ.शैलेंद्र को जानकारी दी। विधायक ने तुरंत नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम समेत अन्य अधिकारियोें घटना के बारे बताया।इधर बच्चों की डूबने की खबर पूरे इलाके जंगल की आग तरह फैल गई।