विधायक राजेश्वर सिंह जी द्वारा डूडा कॉलोनी, चरण भट्ठा रोड में आयोजित हुआ 159वाँ ‘आपका विधायक – आपके द्वार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

समाधान, स्वास्थ्य सेवा और सम्मान का संगम बना विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी द्वारा आयोजित 159वाँ जनसुनवाई शिविर

लखनऊ जनसेवा, पारदर्शिता और जनप्रतिबद्धता की भावना को सशक्त रूप देते हुए सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत 159वां जनसुनवाई शिविर डूडा कॉलोनी, चरण भट्ठा रोड पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी के मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर जनसमस्याओं के समाधान, जनसंवाद और जनकल्याण का प्रभावी मंच बना।

शिविर के दौरान टीम राजेश्वर ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। यह जनसुनवाई केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनविश्वास को मजबूत करने वाला ऐसा मंच है, जहाँ प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता देते हुए त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।

शिविर में विभिन्न विभागों के सहयोग से आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएँ पूर्ण कराई गईं। विजन प्लस के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 56 वरिष्ठ नागरिकों की आँखों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाइयाँ और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही दो वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड और दो सम्मानित नागरिकों के आय प्रमाण पत्र बनवाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

शिक्षा और प्रतिभा के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं—वैभव अवस्थी (80.4%), खुशबू (81.8%), अल्शिफा (85.2%) एवं अरना अग्रवाल (85.4%)—को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पहल नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बनी।

युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स किट वितरित की गईं। साथ ही 109वें गर्ल्स यूथ क्लब और 173वें बॉयज यूथ क्लब का गठन कर युवाओं को संगठनात्मक विकास, खेल गतिविधियों और सामाजिक कार्यों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
जनसुनवाई शिविर के दौरान कुल 35 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कर त्वरित कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पूज्य माता तारा सिंह जी की प्रेरणा से संचालित ‘तारा शक्ति निशुल्क रसोई’ के माध्यम से ग्रामीणजनों को भोजन वितरित कर सेवा, संवेदना और सामाजिक सहयोग की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की गई।

‘आपका विधायक – आपके द्वार’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनसेवा की सतत साधना है—जहाँ संवाद के माध्यम से समाधान का मार्ग प्रशस्त होता है और लोकतंत्र की शक्ति सीधे जनता के द्वार तक पहुँचती है।

इस अवसर पर डा. श्रीमती रीना उपाध्याय, पार्षद श्री मनोज रावत , मंडल मंत्री श्री अजय कुमार सिंह बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह सक्सेना , अध्यक्ष डूडा अयुब कुरैशी, सह संयोजक श्रीमती बीनू मिश्रा शआरके मिश्रा दिलीप सिंह, नीरज शुक्ला अमरेंद्र सिंह उमेश मिश्रा जी, श्री राधे श्याम वीरेंद्र मो. सईद बल्लू गौतम जी, श्री खुर्शीद अली श्रीमती विमला देवी रणविजय सिंह जी फौजी, श्रीमती फरीदा बानो जी उपस्थित रहे। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी विश्वास को आधार बनाकर जनकल्याण और विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *