यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय हमेशा ही सिविल सेवा के चयन का गढ़ रहा था। एक बार फिर बदलावों और प्रगति के द्योतक प्रतिमानों में से एक में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपना परचम लहराया है और 8 विद्यार्थी यूपीएससी की परीक्षा में चयनित हुए हैं। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने बताया कि 151वीं रैंक पाने वाली साक्षी सक्सेना ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2021में सीबीसीएस में स्नातक किया था। वहीं, 158वीं रैंक पर रहे अनिंद्य पांडेय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि अर्जित की है। 316वीं रैंक अर्जित करने वाले विपिन देव यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा पास की है। 329वीं रैंक पर रहीं श्रुति यादव ने बीएचयू से बीए करने के बाद इविवि से विधि की डिग्री अर्जित की थी। 345 वीं रैंक पाने वाले .रुद्रप्रताप सिंह ने इविवि से इंजीनियरिंग की उपधि अर्जित की है। इसी क्रम में 508वीं रैंक पाने वाले आदित्य सिंह इविवि के प्राचीन इतिहास विभाग के छात्र रहे हैं। 560वीं रैंक पाने वाली शालिनी सरोज ने 2019 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया था। वहीं, 787वीं रैंक अर्जित करने वाले प्रखर शुक्ला ने 2022 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की थी। इन विद्यार्थियों के सफलता से विश्वविद्यालय में गर्व एवं खुशी है। शिक्षक और छात्र पुनः विश्वविद्यालय के देश के सर्वश्रेष्ठ अकादमिक संस्थानो में अपनी जगह सुनिश्चित करने और उत्तरोत्तर प्रगति के लिए आश्वस्त हैं।